झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
युवा अभियान के अन्तर्गत 16 वर्ष से कम आयु के खिलाडिय़ों ने मुख्यमंत्री कप में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया प्रतियोगिता के पूर्व एसडीएम एसएन दर्रो व विशेष अतिथि जिला खेल आधिकारी जलज चतुर्वेदी ने सरस्वती माता के चित्र पर मल्यार्पण किया व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता में कबड्डी, कराते, कुश्ती, फुटबॉल, व्हालीबाल व एथेलेटिक्स में खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इन सभी 6 प्रतियोगिता में जो भी प्रथम आया उसे 9 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। मुख्यमंत्री कप में आसपास के गांव काकनवानी, खवासा, डूंगरीपाडा, अगराल व थांदला के 350 खिलाडिय़ों ने भाग लिया, सभी खिलाडिय़ों के लिए भोजन पैकेट व्यवस्था रखी गई। उक्त प्रतियोगिता में कालूसिंग भूरिया, कुलदीप झाला, विश्वास शर्मा, राकेश भूरिया मुकेश भूरिया, बालमुकुंद शर्मा, ज्योति भदाले, पवन प्रजापत, योगेश भूरिया, शैलेन्द्र निनामा का सहयोग रहा। आयोजन के पूर्व ग्रामीण युवा केंद्र समन्वयक नितिन डामर ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर स्वागत किया तथा आभार माना कार्यक्रम का संचालन कुलदीप झाला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *