झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नगर परिषद पेटलावद द्वारा मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण और निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है, जिसका भूमिपूजन विधायक निर्मला भूरिया ने किया। मुक्ति धाम सौदर्यीकरण और निर्माण 92.55 लाख रुपए में किया जाएगा, जिसमें शेड निर्माण, रोड निर्माण, बगीचा और बाउंड्रीवाल का निर्माण सहित अन्य कार्य भी किया जाएगा। इस अवसर पर नप अध्यक्ष संगीता भंडारी, जिला थोक उपभोक्ता भंडार अध्यक्ष अनोखीलाल मेहता, मंडल अध्यक्ष शंकरलाल राठौड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, जिला मंत्री सोनिया ओसारी, जिला कोषाध्यक्ष विनोद भंडारी, वार्ड पार्षद राजेश यादव, नप उपाध्यक्ष आजाद गुगलिया, नगर अध्यब किर्तीश चाणोदिया, मंडी अध्यक्ष भरतलाल पाटीदार, मणीलाल मौन्नत, संजय भंडारी, राकेश मांडोत सहित नप सीएमओ एलएस डोडिया, स्वच्छता निरीक्षक आनंद विजय सिंह राठौर, बद्रीलाल सेप्टा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुक्तिधाम का भूमि पूजन करते हुए विधायक भूरिया। Post navigation नया बस स्टैंड पर गुुजरात के कलाकारों ने दी आकर्षक प्रस्तुति जब बिजली विभाग ने थमाया दिया 1 लाख 55 हजार 723 रुपए का बिल