झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- चेरेटिबल ट्रस्ट थांदला ने पद्मावती तट पर निर्माणाधीन स्वर्ग वाटिका मुक्तिधाम पर पौधारोपण किया गया। ट्रस्ट द्वारा स्वर्ग वाटिका मुक्तिधाम का नवीनीकरण का कार्य विगत 2 वर्र्षों किया जा रहा है। इसी तारतम्य में ट्रस्ट द्वारा अनुविभागीय अधिकारी आरएस बालोदिया, एसडीओपी एनएस रावत, तहसीलदार ए. राही, थाना प्रभारी एसएस बघेल की उपस्थिति में 250 पौधे रोपे। उपस्थित अतिथियों द्वारा ट्रस्ट द्वारा मुक्तिधाम में किए कार्य की सराहना करते हुए अपने सुझाव दिए। अवसर पर वि_ल शर्मा, संजय भाबर, पार्षद सुजीत भाब,श्रेणिक गादिया, कमलेश तलेरा एवं ट्रस्ट के सदस्य मयूर तलेरा, अनिल भंसाली, संजय राठौर, अमित सोनी, नितेश सोलंकी, दीपक पालरेचा, विपिन नागर, अर्पित लुणावत, अखिलेष श्रीमाल, प्रांजल लोढ़ा, मनीष सिसौदिया, भूपेन्द्र नाहटा, प्रकाश राठौर, प्रफुल्ल पोरवाल आदि ने उपस्थित होकर संपूर्ण वाटिका में पौधारोपण कर उनके पोषण एवं सुरक्षा हेतु संकल्प लिया। Post navigation नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक ने वितरित किए एटीएम कार्ड ताराघाटी मार्ग पर बबूल का पेड़ रोड पर गिरा