ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला जिले में मिशन डी 3 के नियमों के तहत शादियां हो रही है। इस कड़ी में शनिवार को छकतला क्षेत्र के ग्राम आमला के कातर फलिये में बाटु पिता केसरिया की बेटी सुशीला की शादी हुई। इस शादी में शामिल होने पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास भी पहुंचे। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/05/WhatsApp-Video-2025-05-10-at-9.11.31-PM.mp4 शादी में पहुंचे एसपी व्यास का साफा बांधकर स्वागत किया गया। एसपी ने भी आयोजन की प्रशंसा की। क्योंकि इस शादी में ना डीजे बजा ना ही दहेज दापा दिया गया। पारंपरिक वाद्य यंत्र का इस्तेमाल किया गया। एसपी व्यास ने ग्रामीणों को बाल विवाह नहीं करने की बात कही। साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए। लड़की के पिता ने दूल्हे पक्ष से दहेज नहीं लिया और ना ही शराब परोसी। बेटी का कन्यादान कर पिता ने बेटी को जैवर भेंट किए। यह शादी क्षेत्र में मिसाल बन गई। इस शादी समारोह में सरपंच एवं छकतला मंडल अध्यक्ष गोविंदा अवासीया, जुवानसिंह भाई, रूमालसिंह अवासिया भी मौजूद रहे। Post navigation पीएम श्री कन्या हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 100% रहा ध्वनि प्रदूषण पर छकतला पुलिस का एक्शन, कटवाड में डीजे जब्त