झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
मिशन हायर सेकंडरी स्कूल मे छात्र परिषद की शपथ विधि समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर कासमीर डामोर ने छात्र परिषद की शपथ विधि पारंपरिक तरीके से सम्पन्न करवाई। छात्र-छात्राओ द्वारा विभिन्न समूहों में परेड की। अवसर फादर बसन्त एक्का, फादर माईकल मकवाना, फादर जामु कटारा एवं सिस्टर अनिता ने विभिन्न प्रतियोगिता में अव्वल आए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद धानक ने व आभार सिस्टर बेन्सी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *