आलीराजपुर। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन व मध्य प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के संयुक्त संचालक बलवीर मेहरा ने कपिल श्रीवास्तव के साथ आलीराजपुर और झाबुआ जिले का दो दिवसीय सघन दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जिले में ‘मिशन एड्स सुरक्षा’ और सघन जागरूकता अभियान की जमीनी स्थिति की समीक्षा करना था। दौरे के दौरान संयुक्त संचालक मेहरा ने पहले झाबुआ का दौरा किया। यहां एचआईवी और एड्स के ऊपर काम कर रही जीवन ज्योति हेल्थ संस्था मैं सदस्यों के साथ बैठक ली। अंतिम छोर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुचाने की बात कही। आलीराजपुर जिला अस्पताल में CMHO डॉ. राजेश अतुलकर एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. संतोष सोलंकी के साथ बैठक की। बैठक में ‘मिशन एड्स सुरक्षा के सभी के लक्ष्यों को हासिल करने पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होने कहा कि एचआईवी/एड्स की समय पर पहचान, निरंतर उपचार और वायरल लोड नियंत्रण के लिए ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों तक ट्रैकिंग और टेस्टिंग को और तेज किया जाए। सामान्य तौर पर OPD में आने आने वाले सभी मरीजो एवं ट्रक ड्राइवर ,ANC महिलाएं ब्लड डोनर और जिनकी सर्जरी हो रही है और उच्च जोखिम समूह के सदस्यों की निरंतर जांच की जाना चाहिए जिससे अधिक संख्या में मरीजों की पहचान की जा सके । अपने दौरे के अगले चरण में बलवीर मेहरा ने ‘जीवन ज्योति हेल्थ सर्विस संस्था’ लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना का निरीक्षण किया गया स्टाफ के साथ बैठक ली। यहाँ उन्होंने संस्था द्वारा संचालित गतिविधियों से संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया और कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। एड्स नियंत्रण के लिए जागरूकता और सही दिशा में प्रयास सबसे महत्वपूर्ण हैं यह भी समझाया गया । उन्होंने स्टाफ को पूरी लगन और समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान परियोजना संचालक फादर थॉमस पीए, कार्यक्रम प्रबंधक मधुकर शर्मा, यश राठौड़, गीता व्यास, आईसीटीसी काउंसलर सुरेश मुनिया, वाजिद कुरैशी, भावेश सोलंकी, गोविंद भूरिया, हर्ष बारिया, वंशिता कलम, संजय सिंगोड़, संगीता जमरा, सोनू पिपलाज, राहुल भिड़े विहान परियोजना से बबीता भयडिया, जीवन सिसोदिया सहित संस्था का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। Post navigation डेम के गेट चोरी होने के बाद ग्रामीणों ने संभाली कमान, मिट्टी और गिट्टी से बनाया अस्थायी बांध आलीराजपुर की रिद्धि मूर्ति का MPCA अंडर-19 कैंप के लिए चयन