झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट- मिल बांचे मध्यप्रदेश कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत बखतपुरा के खिंदाखो में प्रवीण यादव द्वारा वालंटियर के रूप में गतिविधि की गई। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू कर रहे प्रवीण यादव द्वितीय वर्ष के छात्र हैं इनके प्रयोगशाला गांव खिन्दाखो में कार्यक्रम में बच्चों को काफी, पेन, पेंसिल वितरण किए गए जिसमें सहयोगी के रुप में पुष्पेंद्र सिंह सिंगार तथा शिक्षक द्वारा सहयोग किया गया। वही झकनावदा के बालक प्राथमिक विद्यालय झकनावदा पर मिल बांचे कार्यक्रम किया गया जय अतिथि के रुप में उपसरपंच संजय कौठारी सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा नई स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया। Post navigation सो रही महिला की चोटी कटने से ग्राम में फैली दहशत बाइक दुर्घटना में दंपति हुए घायल