नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ Live झाबुआ एवं अलीराजपुर में भी मिट्टी के दिए एवं अन्य सामग्री के विक्रेताओं को मिलेगी नगर पालिका एवं नगर पंचायत से लगने वाले कर से छूट, कल अलीराजपुर कलेक्टर तो आज झाबुआ कलेक्टर ने जारी किया आदेश, झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने एक आदेश जारी कर जिले के सभी नगर पालिका / पंचायत को आदेश दिया है कि दीपावली पर्व पर शहरो के साथ ही ग्रामीण अंचलों में लोकल फ़ॉर लोकल अभियान के तहत मिट्टी के दियों एवं अन्य सामग्री का व्यापार करने वाले कुम्हारों के साथ ही ग्रामीण व्यापारियों से किसी तरह का कोई कर ना वसूला जाए, साथ ही मिट्टी के दिये एवं अन्य सामग्री के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाए। देखिए जारी आदेश.. Post navigation सोशल मीडिया पर नकली पिस्टल और लाइटर गन का स्टेटस लगाना पड़ा 4 युवकों को भारी; पुलिस ने लिया एक्शन … पंचायत चुनाव की सुबगाहट शुरू; पेटलावद की इन 3 पंचायतों की हुई आरक्षण की प्रक्रिया; जानिए कहां कौन लड़ सकता है चुनाव …