मयंक गोयल @ राणापुर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा मिटीगेशन फण्ड की ड्राफ्ट गाईड लाईन अनुसार नगर परिषद रानापुर से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर राणापुर नगर परिषद को विभिन्न कार्यो के लिये एक करोड़ पैतालीस लाख सत्तर हजार रुपये की राशि (145.7 लाख) स्वीकृत की है । उक्त जानकारी देते हुए नगर परिषद की अध्यक्ष सुनीता गोविंद अजनार ने बताया कि गत वर्ष हमारे द्वारा आपदा प्रबंधन के लिए लगभग ढाई करोड़ रुपये के प्रस्ताव बनाकर भेजे गए थे जिनमे से प्राधिकरण समिति ने लगभग डेढ़ करोड़ के कार्य स्वीकृत किये है जिसके लिए हम सब नगर वासियों की और से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह का आभार व्यक्त करते है । अजनार ने बताया कि जो कार्य स्वीकृत किये गए है उनमें वार्ड क्र . 12 मुक्तिधाम के पास बाक्स कलवर्ट , वार्ड क्र . 1 बामनिया फलिया के पास पाईप कलवर्ट निर्माण एवं वार्ड क्र . 1 लाला के मकान से कुन्दनपुर रोड नाले तक आरसीसी नाली निर्माण, वार्ड क्र . 1 झाबुआ मुख्य मार्ग के दोनो तरफ आरसीसी नाली निर्माण नाले तक कार्य के कार्य है । इन कार्यो की स्वीकृति से अब गन्दी नालियों का पानी श्मशान घाट की नदी में नही मिलेगा । साथ ही बारिश में अनेक घरों में पानी घुसने या आवागमन की समस्या से भी निजात मिलेगी । कुंदनपुर रोड एवम झाबुआ नाके नई कालोनी के दोनों औऱ तक नालियां धस जाने की शिकायतें आती थी जिन्हें आरसीसी का बनाकर नाले तक उसका पानी निकलेगा । अजनार ने बताया कि नगर परिषद नगर विकास के लिए कृत संकल्पित है । हमारे द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कार्यो के प्रस्ताव विभिन्न विभागों में भेजे हुए है जिससे हम और अधिक विकास कर सके । Post navigation राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विधायक भूरिया ने राणापुर वासियों को दी एम्बुलेंस की सौगात शादी समारोह से लौट रहे 2 चचेरे भाई बाइक सहित कुएं में गिरे; दोनो की मौत