मयंक गोयल@ राणापुर

राणापुर से कुछ दूरी पर ग्राम कंजावानी में कुए से 2 लोगों की लाश बरामद हुई। बताया जा रहा है यह दोनों  ग्राम खेड़ा अंधारवड में शादी में गए हुए थे वापसी के दौरान यह घटना हुई पुलिस रिपोर्ट के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल क्रमांक MP.69.M4406 से शादी से वापस अपने घर लौट रहे थे तभी कंजावनी  गांव के ग्वालदरा रोड पर अचानक कुए में मोटरसाइकिल सहित दोनों गिर गए जिसमे बाइक सवार अल्केश पिता हेमसिंह चौहान उम्र 19 साल ,दलसिंह चौहान 19 उम्र वर्ष  निवासी ग्राम रिंगोल आजादनगर अलीराजपुर की मौत हो गई। पीछे आ रहे हैं परिवार जनों ने जब वह घर नहीं पहुंचे तब उन्होंने तलाश की तो पता चला कि दोनों कुआं में गिर गए हैं दोनों की शव को बाहर निकाला वह पुलिस को इसकी सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया वह मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए राणापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया इस पूरे मामले में क्या कहना है राणापुर टीआई टीएस डावर का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *