मयंक गोयल, राणापुर
पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के पुण्य दिवस पर आज राणापुर चिकित्सालय को विधायक निधि से तकरीबन 15 लाख रूपए मूल्य की एम्बुलेंस सौगात के रूप में मिली। राणापुर चिकित्सालय का प्रबंधन कई वर्षों से विभाग और शासन से एक वाहन की मांग करता चला आ रहा है। यह मांग शहर के आम नागरिकों और पत्रकारों ने भी उठाई थी। पर कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री एव वर्तमान विधायक कान्तिलाल भूरिया ने अपनी विधायक निधि से इस वातानुकूलित एम्बुलेंस की चाबी डॉ गनपत चौहान और स्टाप के सुपूर्द की।इस एम्बुलेंस मिलने से आम नागरिकों में हर्ष व्याप्त है।पहले भी दो ऑक्सीजन मशीन विधायक कांतिलाल भूरिया राणापुर अस्पताल को भेंट कर चुके हैं। अस्पताल प्रांगण में एक औपचारिक सादे समारोह में डॉ विक्रांत भूरिया, निर्मल मेहता, प्रकाश राका आशीष भूरिया,चन्दूलाल पडियार, विनोद पंचाल, वैभव अग्रवाल, मयंक राठी, विजय शाह, महेश राठौड़, नारायण जैन, हरीश नलवाया,अजहर हुसैन ठेकेदार,गोरम पडियार, योगी उपस्थित थे। इस सौगात के साक्षी जिला जनपद के सीईओ सिद्धार्थ जैन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी जयपाल सिंह ठाकुर, तहसीलदार रविंन्द्र चौहान, सी ई ओ जोशुआ पीटर, डॉ उषा गहलोत और समस्त मिडिया के लोग उपस्थित थे इस सौगात पर डॉ जीएस चौहान ने विधायक और उपस्थित वरिष्ठों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया, संचालन एव आभार जिला मंत्री सुरेश समीर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *