पन्नालाल पाटीदार रायपुरिया ग्राम बावड़ी व आसपास क्षेत्र में चल रहे माही नहर के कार्य मे मनमानी तरीके से ब्लास्टिंग के चलते ग्रामीण दहशत में है। जहां ब्लास्टिंग हुई वहां समीप ही रहवासी इलाका है ब्लास्टिंग इतने खतरनाक तरीके से हो रहा है की दो किमी दूर तक धमाके सुनाई देते है। ब्लास्टिंग से उडक़र आने वाले पत्थर लोगों के घरो पर गिर रहे हैं। बावड़ी के राधेश्याम बैरागी ने बताया की किसानों नहर के आसपास खेतो में भी नहीं जा सकते है। पहले भी ब्लास्टिंग से लोगो की दीवारे फट गई। घरों में दुबककर बैठना पड़ता है। धूल का गुबार वातावरण प्रदूषण फैला रहा है। Post navigation पिता-पुत्र बाइक से 1 लाख 97 हजार रुपयों से भरा बैग लेकर घर पहुंचे और बैग खोला और भौचक्के रह गए दंगाइयो ने चलाये पुलिस पर पत्थर ; एसपी के नेतृत्व मे पुलिस ने भांजी लाठियाँ ; भारी तनाव के बीच जमकर नारेबाजी