झाबुआ लाइव के लिए घुघरी से वीरेंद्र बसेर की रिपोर्ट- पेटलावद थाना क्षेत्र के ग्राम घुघरी सोमवार को एक शव माही नदी के दूसरे छोर पर तैरता मिला था। इसके बाद रतलाम जिले की रावटी थाने की पुलिस ने लाश का पंचनामा बनाया युवक की लाश के दाहिने हाथ पर एमए लिखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम भेज दिया। जब दूसरे दिन अखबारों व सोशल मीडिया के जरिये यह सूचना झाबुआ जिले के खवासा के ग्राम परवाड़ा के रहने वाले बाबू अमिलयार को लगी तो वे भी लाश की शिनाख्त करने पहुंचे जिसमें लाश की पहचान मुकेश अमलियार की रूप में हुई। मृतक मुकेश के पिता बाबू अमलियार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर शाम को उनका पुत्र मुकेश अपने घर से निकला था, और पिछले तीन दिनों से वह गायब था, मंगलवार को उसकी लाश मिली है। मृतक पुत्र की लाश मिलने से परिवारजन बदहवास है। रावटी पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुट गई कि आखिर युवक ने खुदकुशी की है या उसके साथ कोई अनहोनी हुई है। Post navigation जमीन बेचना की रची साजिश और चाकूओं की नोंक पर 25 लाख रुपए छीनकर भागे बदमाश कॉलेज के छात्रों की आवासीय राशि व प्राचार्य विवाद पहुंचा एसडीएम के पास