झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- मालव माटी के वरद पुत्र कमल किशोर नगर के पुत्र प्रभु नागर का बरवेट वासियों ने स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए बस स्टैंड स्थित सत्यवीर तेजाजी महाराज के मंदिर पर सेकड़ों भक्त उपस्थित थे। वे यहां दस मिनट के लिए रुके। शंभूलाल पाटीदार ने पुष्पमाला और तिलक लगाकर स्वागत किया. इसके बाद आसपास के ग्रामीण भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर डॉ कतिजा, शंभूलाल पाटीदार, जगन्नाथ पाटीदार, जगन्नाथ पटेल, पुरषोत्तम पटेल, लोकपाल सिंह राठौर, अशोक त्रिवेदी आदि आसपास के सैकड़ों ग्रामीण भक्त उपस्थित थे। Post navigation संघ में कार्यकर्ता कठिन परिश्रम से बनते है न की किसी डिग्री या सर्टिफिकेट से – वर्मा थांदला-बदनावर मार्ग जर्जर, कंपनी टोल टैक्स वसूलने में मशगुल