जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट नगर स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मारुती वैन में अचानक आग लग गई। वाहन से धुआं और आग की लपटें उठती देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थान पर आग लगने से बड़ी दुर्घटना की आशंका बन गई थी, लेकिन पेट्रोल पंप मालिक राकेश अग्रवाल ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। अग्निशामक यंत्रों की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान पंप पर मौजूद लोगों ने भी सहयोग किया। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सभी ने राकेश अग्रवाल की सजगता एवं साहस की सराहना की। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी जनहानि और भारी नुकसान हो सकता था। Post navigation जोबट पुलिस ने पकड़ा तस्करी का अनूठा तरीका, गुप्त केबिन से बरामद हुई किंगफिशर बीयर करोड़ों के जमीन घोटाले में नाम आने के बाद फिर विवादों में शराब कारोबार, एमआरपी से ज्यादा वसूली, नहीं लगी रेट लिस्ट, गांव-गांव हो रही शराब सप्लाई