झाबुआ लाइव के लिए काकनवानी से राहुल पांचाल की रिपोर्ट- गुरुवार दोपहर 2 बजे ग्राम हेड़ावा में अपने मामा के यहां आई बालिका अपने मामा के बच्चों के साथ नहाने के लिए घर के पास नाले पर गए थे। नहाने के दौरान 14 वर्षीय बालिका सोनम पिता अमृत निवासी झारनी व 12 वर्षीय उषा पिता सकन निवासी हेड़ावा गहरे पानी में चली गई जिससे डूब जाने से उनकी मौत हो गई। परिवारजनों की इसकी खबर लगी तो उन्होंने दोनों बालिकाओं के शव पानी से बाहर निकाले तथा काकनवानी पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों बालिकाओं की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। Post navigation हिफाजत काम है अपना है पहरेदार भारत के उन्हें चुन चुन के मारेगें जो है गद्दार भारत के : सिराज तन्हा 12 घंटे की लोकायुक्त की कार्रवाई में करोड़ों का आसामी निकला, सोसाइटी में कार्यरत सेल्समैन फतेसिंह नायक