झाबुआ लाइव डेस्क कमलनाथ सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ के प्रशासक पद पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानसिंह मेड़ा को नियुक्ति दी है। मानसिंह मेड़ा आज शाम 4 बजे अपना पदभार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित यानी पीली कोठी पहुंचकर ग्रहण करेंगे। गौरतलब है कि झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया की ओर से उनका नाम आगे बढ़ाया गया था, जबकि जेवियर मेड़ा की ओर से हेमचंद डामोर का नाम आगे बढ़ाया गया था। मौजूदा राजनीति हालात में कांतिलाल भूरिया की चली। मानसिंह मेड़ा तभी अपना काम कर पाएंगे जब कमलनाथ सरकार स्थिर रहती है। Post navigation खेत में युवक की लाश झुलते मिली, परिवार बदहवाश, पुलिस जुटी जांच में फूड प्वाइजनिंग के चलते एक ही परिवार के 10 लोग हुए बीमार