रितेश गुप्ता, थांदला
शहर से करीब 10 किमी दूर स्थित ग्राम पंचायत वालाखोरी के गाम ग्वालरूंडी के एक ही परिवार के 10 लोगों को फूड प्वाइजनिंग होने से 108 वाहन की मदद से सिविल अस्पताल थांदला लाया गया। जहां पर परिजनों ने बताया कि सभी परिवार के लोग जिनमें दो महिलाएं व 3 बच्चे भी शामिल है, अचानक ही सभी को उल्टी-दस्त होने लगे। इस बात की सूचना 108 वाहन को दी जिसके कुछ ही देर में 108 वाहन ग्वालरूंडी पहुंचा व पीडि़त परिवार को सिविल चिकित्सालय लाया गया। सिविल हॉस्पिटल में मरीजों का उपचार करते डॉ. अनिल कटारा ने बताया कि जालु सकरा उम्र 58 वर्ष मोता पिता जालु उम्र 55 वर्ष, राजू पिता जालु उम्र 35 वर्ष, दिनेश पिता जालु उम्र 32 , सेवली राजू उम्र 33 वर्ष, गुड्डु एसिया उम्र 33 वर्ष, विक्रम गुड्डु उम्र 7 वर्ष, प्रियंका अड़ उम्र 11 वर्ष, करण राजू उम्र 9 वर्ष,पारसिंग अड़ उम्र 35 वर्ष को दस्त-उल्टी से पीडि़त थे, जिनका प्राथमिक उपचार कर भर्ती किया गया व सभी की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *