आम्बुआ। इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देशानुसार प्रदेश तथा जिला स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान में पधारे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गंगा पांडे का जिले के तीन मंडलो में भव्य स्वागत किया जाकर कार्यक्रम आयोजित किए। 

हमारे आम्बुआ संवादाता को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास माहेश्वरी ने बताया कि युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गंगा पांडे द्वारा जिले के उदयगढ़, जोबट तथा अलीराजपुर मंडलों में माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन में श्री पांडे का भव्य स्वागत किया गया श्री पांडे ने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर व्यक्ति पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए हुए रास्ते पर चलता हुआ पार्टी को प्रगति के पथ पर ले जाएं। हर एक कार्यकर्ता को देश मतदाता तक पहुंचना है। विशेषकर युवाओं से आव्हान है कि हम सब युवा हैं और युवा क्या कुछ नहीं कर सकता यह सब जानते हैं। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए समय देना ही होगा हम सब भाजपा परिवार के सदस्य हैं इस नाते हमें पार्टी हित में कार्य करना है। कमल पुष्प अभियान के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ता मांगीलाल चौहान (उदयगढ़), श्री रमेश अग्रवाल (जोबट), श्री गोविंद कपड़िया का सम्मान किया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को नमो ऐप डाउनलोड कराया गया। कार्यक्रम में नमो ऐप के माध्यम से डोनेशन करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री दिलीप सिंह चौहान, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिजीत मोंटी डावर, अलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष रितेश डावर, अलीराजपुर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर, गौरव जैन, शुभम श्रीवास्तव, यश राठौड़, दीपक शर्मा, अर्पित जैन आदि अनेक युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपरांत सभी ने अलीराजपुर बस स्टैंड पर कोरोना से बचाव हेतु मास्क  वितरण कर कोरोना से बचाव हेतु जानकारी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *