झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से स्वर्णकार की रिपोर्ट- क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र मां भद्रकाली मंदिर में नवरात्र में दूर दूर से भक्त पहुंचते हैं। मां को मानने वाले की मां ने हर मुरादे पूरी की है। मां भद्रकाली ने अपने भक्तों को समय समय पर कई चमत्कार दिखाये है यहां मां तीन रूपों में भी दर्शन देती है। इसी आस्था के चलते मां के मंदिर का जीर्णोद्धार करने का बीड़ा यहां के युवाओं ने उठाया है और मंदिर निर्माण के साथ साथ यहां नवरात्र में कई आयोजन भी किए जा रहे हैं। इसी आयोजन में शनिवार सुबह 9 बजे मां भद्रकाली नवरात्री समिति द्वारा मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया, आयोजित मंगल कलश यात्रा में कन्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रायपुरिया से पहली बार मां भद्रकाली मंदिर तक निकाली गई मंगल कलश यात्रा पूरे नगर में जहां तहा स्वागत किया गया मंगल कलश यात्रा रायपुरिया के झाबुआ तिराहे से प्रारंभ होकर नगर में होते होते हुए भद्रकाली मंदिर पर पहुंची जहां कन्याओं को फलाहार की प्रसादी दी गई समिति द्वारा आयोजित करवाई गई इस मंगल यात्रा की नगर सहित पूरे अंचल में इसकी सराहना की जा रही है। Post navigation कलश यात्रा में नारियल की जगह तुलसी का पौधा रखकर कन्याएं लोगों को देगी ग्रीन खवासा-क्लीन खवासा का संदेश विजय ध्वज को लेकर निकाला गांव में चल समारोह