झाबुआ Live डेस्क के लिए ” दिनेश वर्मा ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । चाचा यानी काका उसकी मां ओर पत्नी की आस्मत लुटने की कोशिश कर रहा था ; आवेश मे आये भतीजे ने योजना बनाकर काका को उस समय मोत के घाट उतार दिया जब वह घर के पास एक छोटी से कैनाल के किनारे पर पेशाब करने के लिए बैठा था । ओर पूलिस की गुमराह करने के लिए खुद फरियादी बन गया । लेकिन 30 घंटे के भीतर ही हत्यारे भतीजे की पोल खुल गयी ओर अब वह हवालात मे है । आज पुलिस कंट्रोल रुम पर एसपी महेशचंद्र जैन ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया । एसपी पे बताया कि आरोपी ” अंजुसिंह” को गिरफ्तार कर लिया गया है चाचा रमेश परमार की हत्या के आरोप में ओर उससे हत्या मे उपयोग की गयी लाठी भी बरामद की गयी है । एसपी ने बताया कि हत्या के बाद शव को कैनाल के समीप से उठाकर घर के परिसर मे डाला गया ताकी यह साबित हो सके कि गिर जाने ओर परिसर मे पडे पुराने पत्थरों से चोटिल हो जाने के चलते उसकी मोत हुईं है । Post navigation प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पंचकुई ग्रोटो पर्व 12 फरवरी को मां से अवैध संबंधों का पता चला तो पुत्र ने की हत्या