झाबुआ। रायपुरिया थाने के ग्राम टेमरिया में एक नाबालिग को जबर्दस्ती भगा ले जाने का मामला सामने आया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नाबालिग बालिका को आरोपी घर से भगा ले जा रहे थे तभी नाबालिग की मां रत्नीबाई ने उन्हें देख लिया। उसके बाद मां रत्नीबाई ने अगुवा करने वाले आरोपी कैलाश पिता नंदू वाखला व दो अन्य बदमाशों के साथ भिड़ गई लेकिन बदमाश मां के साथ मारपीट कर बालिका को भगा ले गए। मां रत्नीबाई ने थाना रायपुरिया पहुंच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट करवा दी है। Post navigation मुसलमानों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला, राजबाड़ा चौक गूंजा पाकिस्तान-आंतकवाद मुर्दाबाद के नारे से बरसात में सड़क उखड़ी, जिम्मेदार मौन