फिरोज खान/सुनील खेड़े आलीराजपुर । प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बोरखड़ स्थित प्रसिद्ध माँ मनकामनेश्वरी माताजी मन्दिर पर शुक्रवार पटेल परिवार द्वारा सार्वजनिक अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ,जिसमे नगर के करीब दस हजार श्रद्धालुओं द्वारा प्रसादी का लाभ लिया गया। इस मौके पर माताजी की प्रतिमा का आकर्षक श्रंगार कर उन्हें छप्पन भोग लगाएं गए थे। दोपहर में महाआरती के बाद प्रसादी के रूप में विशेष प्रकार से बनी अन्नकूट सब्जी का वितरण किया गया। माताजी के दर्शन करने और प्रसादी ग्रहण करने के लिए दिन भर श्रद्धालुओं का तातां लगा रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल, नपा अध्यक्ष सेना पटेल,भुवानसिंह बामनिया,विक्रम भाटिया,राधेश्याम डी माहेश्वरी,जवाहर कोठारी,यतेंद्र सिंह भाटी,कैलाश शर्मा,सुरपाल अजनार,कमलेश मिस्त्री सहित पटेल परिवार एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों आदि का सराहनीय सहयोग रहा। Post navigation नाली के अधूरे निर्माण से दुर्घटनाएं बढ़ी, गंदा पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप से ग्रामीण परेशान जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष में जनचेतना यात्रा निकाली