15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर विशाल आदिवासी जनजाति गौरव दिवस मनाने के लिए भोपाल में आदिवासी जनजाति गौरव सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें संपूर्ण देश में रहने वाले जनजाति भाइयों के अधिकारों समान रूप से जल जंगल जमीन लागू करने के लिए हमारे जनजाति समाज के साथ सर्व समाज के लिए इस विशाल समाज सम्मेलन आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस सम्मेलन में संबोधित किया जाएगा इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पधारने के लिए यह जन चेतना यात्रा निकाली गई इस जन चेतना यात्रा में भाजपा के पिटोल के नेता प्रतिक शाह पूर्व विधायक झाबुआ शांतिलाल बिलवाल महेंद्र सिंह ठाकुर सुमेर बवेरिया नरपत भाबोर विक्रम नायक तान सिंह वसुनिया अतुल चौहान धर्मेंद्र नायक विक्रम नायक जनपद सदस्य बलवंत मेडा आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा वाहन रैली निकाली गई यह रैली बस स्टैंड से प्रारंभ होकर संपूर्ण नगर में भ्रमण करती हुई अपने अगले पड़ाव की ओर चल पड़ी! Post navigation माँ मनकामनेश्वरी माताजी मन्दिर बोरखड़ में अन्नकूट महोत्सव में 22 क्विंटल प्रसादी का हुआ वितरण आदिवासी गौरव सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जन चेतना यात्रा निकाली