झाबुआ Live के लिए ” मुकेश परमार” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । 2009 बैच के IPS अधिकारी ” महेश चंद्र जैन” ने आज “झाबुआ ” के 46 वे एसपी के रुप मे चाज॔ ग्रहण कर लिया । इस अवसर पर ” झाबुआ Live ” से चर्चा करते हुए ” एसपी जैन ने कहा कि ” उनकी प्राथमिकताओं सभी को साथ लेकर पुलिसिंग करने की होगी ओर पुलिस का हुलिया ओर चाल सब बदली जायेगी । उन्होंने कहा कि झाबुआ एक आदिवासी बहुल जिला है ओर जिले मे हम आदिवासी परंपरा को समझकर ओर समझाइश के साथ पुलिसिंग करेंगे । उनके चाज॔ ग्रहण के अवसर पर एएसपी सीमा अलावा , एसडीओपी एस आर परिहार , एसडीओपी पेटलावद राजाराम आवासिया , आर आई के एल मीणा , टीआई झाबुआ – आर सी भास्करे सहित एसपी आफिस का स्टाफ मोजूद था । Post navigation चार दिनों से बैंक के बाहर खड़े लोगों को मिल रहा है एक ही जवाब “लिंक फेल है”, सभी परेशान आरएसएस के दबाव में आकर सरकार ने किया ईमानदार एसपी का ट्रांसफर : भूरिया