झाबुआ लाइव के लिए करवड़ से वीरेंद्र बसेर की रिपोर्ट- झाबुआ लाइव के लिए करवड़ से वीरेंद्र बसेर की रिपोर्ट- पेटलावद थाने के तहत करवड़ में अभी अभी एक अनूठा आयोजन हुआ, जिसमें एसपी महेशचंद जैन ने क्षेत्रीय विधायक निर्मला भूरिया की मौजूद सैकड़ों पुरुषों को महिला सम्मान एवं स्वाभिमान बनाए रखने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर करवड़ की जनसहयोग से निर्मित पुलिस चौकी का भी शुभारंभ किया गया। एसपी महेशचंद जैन, विधायक निर्मला भूरिया ने फीता काटकर चौकी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एडिश्नल एसपी रचना भदौरिया, नगर परिषद पेटलावद अध्यक्ष मनोहर भटेवरा, सुरेंद्रसिंह मोटापाला, टीआई पेटलावद लोकेंद्रसिंह, एसडीओपी आरआर अवास्या, सारंगी चौकी प्रभारी श्रद्धा सिंह, मंडल अध्यक्ष कृष्णापालसिंह गंगाखेड़ी, चौकी निर्माण समिति अध्यक्ष सालीग्राम पटेल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। Post navigation संघ-बीजेपी कार्यकर्ता पिटाई कांड में तत्कालीन एसडीओपी-टीआई समेत आठ पुलिस कर्मियों पर चलेगा मुकदमा नटवरलाल दवे के निधन से छाया शोक