अलीराजपुर लाइव के लिए खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी चारभुजा मंदिर प्रांगण पर भगवान चारभुजा नाथ व भगवान गोविंदा के साथ माहेश्वरी समाज खट्टाली की महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। भगवान के संग रंग-गुलाल-फूलों के साथ होली खेलते हुए कई भजनों की प्रस्तुति दी। साथ ही सभी महिलाओं द्वारा मिलकर भगवान की आरती उतारते हुए प्रसादी वितरित की गई माहेश्वरी समाज की वरिष्ठ महिला कौश्लयाबाई परवाल, चंद्रमुखी परवाल, धर्मिष्ठा मालानी,चंद्रकांता अगाल, रुकमणी परवाल, रुकमणी नगवाडिया, गंगाबाई परवाल, उषा परवाल के मार्गदर्शन में माहेश्वरी समाज महिला मंडल की अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के साथ सभी सदस्य द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। साथी नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी इस फाग उत्सव में अपना योगदान दिया। Post navigation दो थानों पर अवैध शराब की धरपकड़ से शराब माफियाओं में हडक़ंप एसडीएम-नायब तहसीलदार की टीम ने पकड़े रेत से भरे ओवरलोड डंपर