अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट- ओवरलोड रेत से भरे दो डम्पर को एसडीएम व नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम ने पकड़े। एसडीएम कैलाशचन्द्र ठाकुर व सोंडवा नायब तहसीलदार ठाकुर प्रसाद दोहरे ने भ्रमण के दौरान उमराली-सोंडवा मार्ग पर ओवरलोडि़ंग रेत से भरे डंपर पाए गए जिन्हें पकड़े और कार्रवाई की। इस दौरान नायब तहसीलदार ठाकुर प्रसाद दोहरे ने अलीराजपुर लाइव को बताया कि इन डेपरो में करीब 30 घन मीटर रेत भरी हुई थी। रॉयल्टी रसीद की जांच करने पर रॉयल्टी का घन 16 मीटर पाया गया। डंपर जीजे 27 वी 8036 व जीजे 01 डीवाई 7266 को जब्त कर सोंड़वा पुलिस थाने मे थाना प्रभारी को सुपूर्द किया गया तथा ओवरलोडिग़ परिवहन करने पर नियमानुसार अर्थदंड आरोपित करने हेतु प्रकरण बनाकर कलेक्टर अलीराजपुर को भेजा गया। कार्रवाई के समय में गौरसिया सस्तिया पटवारी तथा जितेंद्र डुडवे को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। Post navigation महिला मंडल ने रंग-गुलाल व भजनों के साथ मनाया फाग महोत्सव टीआई की अवैध शराब की मुहिम से शराब माफियाओं में हडक़म्प