डेस्क @ चीफ एण्ड एडिटर आज सुबह सोण्डवा जंगल में एक नाले पर महिला की बीना गर्दन की लाश बरामद हुई जिससे आस पास के इलाके मंे सनसनी फैल गई । महिला की हत्या की खबर आग की तरह चारो फैल गई । मृतक महिला का नाम शरमा पति जुगडीया निवासी बेरवानी फलिया ग्राम सोण्डवा बताया जा रहा है । मामले की जानकारी लेने पर अलीराजपुर एस0पी0 मनोजसिंह ने बताया की उक्त महिला शरमा पति जुगडीया देर शाम आटा पीसा कर अपने घर लोट रही थी । उक्त महिला का शव सोण्डवा के जंगल में एक नाले के पास बरामद हुआ है । प्रथम द्वष्टया स्पष्ट नजर आ रहा है की उक्त महिला को किसी जंगली जानवर द्वारा मारा गया है । महिला का सीर गायब है व अलग अलग जगह हड्डीया पडी हुई है । शरीर के आंतरीक अंग भी गायब है । घटना स्थल पर जंगली जानवर के पाॅव भी नजर आ रहे है । देखने पर लग रहा है की घटना स्थल तक महिला को घसीट कर ले जाया गया है । फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर लिया है व महिला के शरीर को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है । पुरी स्थिती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी । Post navigation प्रभारी मंत्री ने नवीन थाना परिसर का लोकार्पण किया स्थानीय नेताओं ने रखी मांग लेकिन इस बार मिला आश्वाशन कब होगा पूरा प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने खेल युवा महोत्सव का समापन किया