लवेश स्वर्णकार @ रायपुरिया प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री इंदरसिंह परमार ने रायपुरिया में नव निर्मित पुलिस थाना भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा, एसपी आशुतोष गुप्ता, एडिशन एसपी आनन्दसिंह वास्कले, एसडीएम शिशिर गेमावत, एसडीओपी सोनू डावर, थाना प्रभारी एनएस राठौड़ के साथ प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा । उक्त कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, अनुसूचित जनजाति जिलाध्यक्ष अजमेरसिंह भूरिया, मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुणिया, पूर्व जनपद सदस्य नानालाल पाटीदार, पुर्व उपसरपंच महेन्द्र प्रतापसिंह राठौर, नरेन्द्र पाल सिंह सलूनिया तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे । मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुणिया के साथ पूर्व जनपद सदस्य नानालाल पाटीदार तथा पूर्व उपसरपंच महेन्द्र प्रतापसिंह राठौर ने रायपुरिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वाल बॉउंड्री, अस्पताल के स्टाफ की कमी तथा अन्य मांगे लिखित रूप में की इस पर मंत्रीजी ने भी एक बार फिर अन्य बड़े नेताओं की तरह उक्त मांग को जल्द पूरा करवाने का आश्वाशन दिया है । हालांकि इन मांगों को लेकर अब तक सिर्फ आश्वाशन ही मिले है देखना यह होगा की मंत्रीजी द्वारा दिए गए आश्वासन का कब तक असर होता है । वैसे भी रायपुरिया की जनता इन मांगों की लंबे समय से उम्मीद लगाए राह देख रही है । Post navigation विद्यार्थी परिषद ने आयोजित किया युवा छात्र सम्मेलन महापुरुष स्वामी विवेकानंद जी को किया याद महिला की हत्या या जंगली जानवर का शिकार