शिवा रावत, उमराली

श्रावण माह के तीसरे सोमवार पर महिलाओं ने भोलेनाथ का नर्मदा जल से अभिषेक किया। ग्राम उमराली से महिलाएं हाफेश्वर पहुंची, जहां नर्मदा का जल कावड़ में भरा। इसके बाद कावड़ यात्रा के रूप में महिलाएं उमराली के शिव मंदिर पहुंची और जल चढ़ाया। कावड़ यात्रा का उमराली के लोगों ने भी ढोल बाजों के साथ स्वागत किया। कावड़ यात्रा की व्यवस्था शिव मंदिर महिला मित्र मंडल ने संभाली।