शिवा रावत, उमराली ग्राम पंचायत उमराली में चार धाम की यात्रा कर लौटे दंपतियों का ग्राम वासियों ने ढोल बाजो के साथ स्वागत किया। ये सभी 11 जुलाई को चार धाम की यात्रा के लिए निकले थे। 2 अगस्त को को यात्रा पूर्ण कर ग्राम उमराली पहुंचे। रमेश वर्मा, गीता वर्मा, राजेन्द्र राठौड़ एवं रजनी राठौड़, मोहन चौहान एवं केरा बाई चौहान, जयंती लाल राठौर एवं ग्यारसी बाई राठौर का ग्रामवासियों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। Post navigation सेवानिवृत्ति पर प्रधान अध्यापिका रावत और वरिष्ठ शिक्षिका बारेला को दी बिदाई महिलाओं ने कावड़ यात्रा निकालकर नर्मदा के जल से किया शिवजी का अभिषेक