शिवा रावत, उमराली ग्राम उमराली के धामनबारा फलिया से बालक एवं बालिकाओं ने ककराना नर्मदा मय्या से जल कावड़ में भर 25 किलोमीटर पैदल चल उमराली पहुंचे। जहां ग्राम के हुँकारछेड़ी शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल अभिषेक किया। ग्राम वासियो ने ढोल बाजो के साथ कावड़ियों का स्वागत किया तथा शिव ग्रुप मित्रमण्डल के विक्रम मंडलोई, रितेश सस्तिया, टक्कर सिंह भगत, हटुजी पुजारी आदि द्वारा मंदिर भंडारा करवा कर प्रसाद वितरण किया गया। समस्त कावड़ यात्रा एवँ भण्डारे का आयोजन शिव ग्रुप द्वारा किया गया। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-05-at-8.59.16-PM.mp4 Post navigation महिलाओं ने कावड़ यात्रा निकालकर नर्मदा के जल से किया शिवजी का अभिषेक रामदेवजी मंदिर पर श्रावण के आखरी सोमवार शिव पूजा का आयोजन हुआ