विजय मालवी@खट्टाली अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम थापली, डाबड़ी एवं किला जोबट में महिला दिवस मनाते हुए ग्राम की सबसे बुज़ुर्ग तीन, तीन महिलाओं का श्री फल और पुष्प के द्वारा तिलक लगाते हुए सम्मान किया गया तथा कन्या पूजन करते हुए ग्राम की बालिकाओं को फल एवं मिष्ठान वितरण किया गया। इन कार्यक्रमों में डॉ. रीना मिश्रा ब्लॉक समन्वयक के द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु शिक्षा पर जोर देते हुए अपने विचार व्यक्त किए गये। इन कार्यक्रमों में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जोबट जिला अलीराजपुर वॉलेंटियर्स अमरसिंह ग्राम थापली, माया बामनिया ग्राम किला जोबट, अजमेर बघेल डाबड़ी, विशाल डुडवे सालखेड़ा, भाई लक्ष्मण उपस्थित रहे। Post navigation ब्रिज पर बने स्पीड ब्रेकर का निरीक्षण किया चार राज्यों में सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई