विजय मालवी@खट्टाली खट्टाली हथनी नदी पर स्थित पुल के ऊपर बने बड़े स्वत स्पीड ब्रेकर जिससे वाहन चालकों को भारी असुविधा उत्पन्न होती है इसकी शिकायत ग्राम वासियों द्वारा संबंधित विभाग को बार-बार सूचित करने पर आज विभाग के अधिकारी ग्राम खट्टाली के हथनी नदी पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। ग्राम वासियों ने संबंधित अधिकारियों को स्वत ही स्पीड ब्रेकर बनने की जानकारी दी तथा बताया कि इससे वाहन चालकों को काफी परेशानियां आती है, कभी बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा हैं । जिसे तत्काल टेक्निशियन टीम बुलाकर स्पीड ब्रेकर को सुव्यवस्थित किया जाए, नर्मदा घाटी विकास के कार्यपालन यंत्री राजेश मंडलोई ने ग्रामवासियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही स्पीड ब्रेकर को व्यवस्थित किया जाएगा। इस संबंध में आज कृष्णकांत परवाल, मफत परवाल ललित राठौर, विजय मालवी चंद्रशेखर आजाद परियोजना एसडीओ राजेंद्र ठाकुर सहित ने पुलिया का निरीक्षण किया। Post navigation ग्राम जामनी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित महिलाओं का सम्मान किया, फल और मिष्ठान बांटे