बड़ी खट्टाली। ग्राम बड़ी खट्टालि में जैन समाज द्वारा महावीर जन्म कल्याणक आज गुरुवार को काफ़ी धूमधाम से एवं उत्साह पूर्वक मनाया उक्त कार्यक्रम में जैन समाज के अलावा माहेश्वरी समाज के समाज जनो ने अपनी सहभागिता की इस अवसर पर स्थानीय जैन मंदिर से वरघोड़ा पूरे क़स्बे में ढोल धमाकों के साथ निकला वरघोड़े में त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की नारों से वातावरण गूंज रहा था जुलूस पूरे क़स्बे से होता हुआ जैन मंदिर प्रांगण में पहुँचा जहाँ महिलाओं एवं पुरुषों ने जमकर नृत्य किया महिला मंडल द्वारा गरबा रास भी आयोजित किया गया पूरे नग़र में आज उत्साह का महोल था वरघोड़े के पश्च्यात जैन मंदिर प्रांगण में मिठाई की प्रभावना वितरित की गई स्थानीय जैन समाज के बंधु एक दूसरे से मिलकर बधाइयाँ दे रहे थे आज मानो गाव में उत्साह का महोल था दो वर्ष बाद आज वरघोड़ा निकला जिस कारण जबरजस्त उत्साह देखा गया। Post navigation एसडीएम ने एमपीआरडीसी द्वारा बनाई नालियों का जायज़ा लिया चमार बेगड़ा के ग्रामीणों को नहीं मिला मार्च का राशन, सेल्समेन भी दुकान पर नहीं रहता