सोंडवा।  माँ नर्मदा शासकीय महाविद्यालय सोंडवा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय के शैक्षणिक स्टॉफ, एनएसएस स्वयंसेवको द्वारा छायादार वृक्षों का रोपण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. राजेश बारिया, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मोहनकुमार डोडवे, साधु खरत, कैलाश सोलंकी, दिनेश, विजय आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश अजनार द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *