झाबुआ लाइव के लिए मदरानी से हितेन्द्र पंचाल की रिपोर्ट- सिद्धेश्वर महादेव मंदिर काकनवानी में 13 फरवरी को सुबह 9 बजे महादेव का अभिषेक किया जाएगा। इसी के साथ धार्मिक आयोजन प्रारंभ होंगे जिनमें सुबह 11 बजे महादेव का भांग और मेवे से आकर्षक श्रंृगार, शाम 4 बजे भांग प्रसादी वितरण इसके पश्चात महादेवजी की महाआरती शाम 4 बजे से रात्री 9 बजे तक महादेव का नगर भ्रमण, विशाल लोकगीत एवं भजन गायक कलाकार शशांकजी तिवारी द्वारा भव्य जुलूस में डीजे साथ धमाकेदार प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें महादेव का नगर में भव्य जुलूस निकाला जाएगा। इसके पश्चात साबूदाना खिचड़ी एवं प्रसादी वितरण किया जाएगा। शिव मंदिर समिति एवं सिद्धेश्वर मित्र मंडल काकनवानी ने धर्मावलंबियों से बड़ी संख्या में शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। Post navigation साईकिल सवार को बचाने में गड्ढे में उतरी बस, साइकल सवार का पांव टूटा स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों को प्रेरित