झाबुआ Live डेस्क के लिए मुकेश परमार की EXCLUSIVE रिपोर्ट । इंदोर – अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर झाबुआ कोतवाली के अधीन ” फुलमाल” चोराहे पर एक ई – तीन पहिया ट्राईबाइक लेकर जा रहे एक दिव्यांग की एक ट्रक से भिडंत हो गयी । हालांकि इस भिडंत मे बामनिया निवासी दिव्यांग सुरक्षित है लेकिन उसे एक घंटे पहले भारत सरकार के सामाजिक न्याय & अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत की ओर से दी गयीं ई – तीन पहिया इलेक्ट्रॉनिक ट्राईबाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी । झाबुआ एसपी महेशचंद्र जैन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि दिव्यांग सुरक्षित है हालांकि उसका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है । Post navigation कलेक्टर ने 9 उपयंत्रियों को किया इधर से उधर महिला के साथ की जबर्दस्ती