इरशाद खान, बरझर श्री श्याम महाकीर्तन व ज्योत दर्शन ग्राम बरझर में देश के मशहूर भजन गायक बंटी जी सोनी द्वारा एक शाम खाटुवाले के नाम भजन संध्या का प्रोग्राम पहली बार ग्राम बरझर 24 मई शुक्रवार को आयोजित होगा। यह भजन संध्या शाम 7 बजे बरझर बस स्टैंड परिसर में अद्भुत श्याम श्रृंगार सजेगा। ‘भजन भाव का रंग जमेगा, कहे बंटी सब लूट ले जाना, श्याम खजाना खूब बटेगा।’ की तर्ज पर संगीता संयोजन श्याम म्यूजिकल ग्रुप इंदौर द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजक समस्त श्याम प्रेमियों से आयोजन में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। ) Post navigation आतंकवाद के खिलाफ शपथ समारोह का आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि