विजय मालवी, खट्टाली पुलिस चौकी खट्टाली थाना जोबट के चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक सोबरन सिंह पाल द्वारा पुलिस चौकी में पदस्थ कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ समारोह का आयोजन किया गया समारोह में सभी कर्मचारियों ने शपथ ली कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठा पूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटन काली शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं। ) Post navigation प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मीडिया के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक और ग्रूप एडमिन के खिलाफ थाने में आवेदन सौंप की कार्रवाई की मांग मशहूर भजन गायक बंटी सोनी की ‘एक श्याम खाटुवाले के नाम’ भजन संध्या 24 को