झाबुआ Live के लिए ” विपुल पांचाल ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । झाबुआ जिले के ” काकनवानी” थाने के ” केलकुंआ व आमलियामाल” गांव के लोगो मे मवेशी चराने की बात पर विवाद हो गया जिसमे गोली चलने की खबर है जिसमे कमलेश पिता तुफान पारगी उम्र 27 साल निवासी आमलियामाल घायल हो गया है हालांकि एसपी झाबुआ ने विवाद की पुष्टि की है लेकिन गोली की बजाय किसी अन्य हथियार से चोट की बात की है । एसपी तिवारी ने बताया कि केलकुंआ के जंगल मे आमलियामाल के कुछ लोग पशु चुराने गये थे जो वन विभाग का जंगल है ओर इसी बात पर आपत्ति लेते हुए केलकुंआ के एक गुट ने यह वारदात को अंजाम दिया है । Post navigation आम लोग पुलिस के साथ मित्रता का व्यवहार रख क्राइम रोकने में पुलिस की मदद करें : एसपी तिवारी रोड पर चंदे के धंधे से वाहन चालक हो रहे परेशान