अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- जब किसी छोटे से गांव का व्यक्ति उच्च प्रशासनिक पद पर बैठता है तो उस गांव सहित उससे जुड़ा जिला तहसील का नाम भी रोशन होता है ऐसा ही कुछ वाक्या सोंडवा तहसील मुख्यालय के ग्राम पंचायत बलवाई के ग्राम डाबड़ी का है जिसकी जनसंख्या लगभग 2000 है। किसान पुत्र मालसिंह भयडिया जो हाल ही में उमरिया कलेक्टर नियुक्त किए, गए, जिनकी नियुक्ति से सोंडवा तहसील मे भी हर्ष व्याप्त हो गया है। क्योंकि मालसिह भयडिया सोंडवा तहसील की ग्राम पंचायत वलवई के ग्राम डाबडी के निवासी है। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भी सोंडवा शासकीय स्कूल में प्राप्त की थी। कल सरकार द्वारा मालसिंह भयडिया को उमरिया कलेक्टर बनाने के आदेश जारी कर दिये है। गौरतलब है कि 2015 मे सरकार ने मालसिंह भयडिया को आईएएस अवार्ड दिया था जिसके बाद कलेक्टर के रुप मे ये उनकी पहली पोस्टिंग है। Post navigation पूर्व विधायक ने बाजार में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिया निराकरण का आश्वासन बिना वजह हो रहे बैंकों के खातो से पैसे गायब