अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट-

किसी अनजान व्यक्ति का फोन 8877648339 नम्बर से आता है अपने को राहुल शर्मा एसबीआई ब्रांच से कॉल कर रहा हुं।  आप अपना आधार कार्ड नंबर दीजिये आज आखिरी तारीख है लिंक करने की इसके बाद नहीं होगा कहकर बहुत से मासूम लोग जिनको इस धोखेबाज के बारे में पता नहीं उसे अपना आधार नंबर तो दे ही देते है साथ साथ एटीएम का नंबर और भी अन्य जानकारी मांग ली जाती है। जो अनजान को नहीं बताना होता हे शिक्षक भी शातिरों पर विश्वास करके उन्हें अपने बैंक खाते के संदर्भ में सारी जानकारी देते रहे। अंत में शिक्षक ने शातिरों को ओ.टी.पी. (वन टाइम पासवर्ड) नंबर भी बता दिया। यह नंबर बताते ही खाते से पैसा गायब हो गया। ओ.टी.पी. नंबर एक ऐसा सुरक्षा कोड होता है जो बैंक में ऑनलाइन लेन-देन के दौरान मोबाइल पर आता है। इस नंबर की पुष्टि करने के बाद ही खाते से पैसा ट्रांसफर हो जाएगा।

ये वाकया खट्टाली ग्राम में हुआ- ठगे गए व्यक्ति जालम सिंह डुडवे ग्राम भीति के खाते से 29000 हजार रुपया देखते ही देखते बैंक खाते से गायब हो गया। एक शख्स  विजय डावर जिनका की दो हजार दो सो रूपये गया वो भी इसी ठगी का शिकार हुए। जब एसबीआई होम ब्रांच जोबट पहुचकर वहां जानकारी ली गई तो वहां राहुल शर्मा नाम से कोई भी अधीकारी कर्मचारी नहीं होना बताया गया। वहा भी किसी प्रकार की सहायता न करते हुए कहा गया पहले एटीएम लॉक करवाओ फिर बाद में आना। यह बात तो दो शिक्षको की ऐसे कितने ही कम शिक्षित लोगो के साथ ऐसी धोखाधड़ी आम बात हो चुकी है। इस धोखाधडी पर कोई लगाम क्यों नहीं लग पा रही है।

 प्रश्न उठता है इन धोखेबाज लोगो के पास बैंक खाता धारक का मोबाईल नंबर और अन्य जानकारी आती कहा से है। जब इन दोनों शिक्षको से चर्चा की गई तो बड़े दुखी मन से दोनों ने ठगी की पूरी कहानी सुनाई। दोनो द्वारा अभी तक पुलिस कम्प्लेन नहीं की गई है। पर बेचारे ऐसे कितने लोग इस ठगी का शिकार हो रहे इसकी गिनती लगा पाना संभव नहीं दिखता। एक और विजय वर्मा जो की शिक्षक हे उनके पास भी इस तरह का कॉल आया पर इन्होंने  डिटेल देने से मना कर दिया। जो कि इस ठगी का शिकार होने से बचे।

बार-बार हो रही घटनाओं से सबक लें लोग पुलिस भी बार-बार लोगों को आगाह करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों को जागरूक करती रहती है। रोज समाचारों में भी ऐसी घटनाओं को लेकर खबरें आती रहती हैं और जानकार बैंक खातों या ए.टी.एम. के संदर्भ में किसी अनजान को फोन पर कोई जानकारी न देने को कहते हैं। फिर भी लोग इस तरह की ठगी का शिकार हो रहे हैं। लोग ऐसी घटनाओं से सबक लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *