झाबुआ लाइव के लिए कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट- कल्याणपुरा के पास ढेबर गांव में एक साथ उठी छह लोगों की अर्थी तब वहा मौजूद हर व्यक्ति की आंखे नम हो गई हर कोई यही कह रहा था कि पूरा परिवार खत्म हो गया, घर का मुखिया चला गया, अब बूढ़ी मां व छोटे भाई-बहन का क्या होगा? यही सवाल पूछ रहे थे एवं अंत्योष्टि में शामिल होने वालों में सांसद कांतिलाल भूरिया, झाबुआ विधायक शांतिलाल बिलवाल आदि ने शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार को ढांढस बंधाया। साथ कल्याणपुरा से भी बहुत से लोग व ग्रामीण रिश्तेदार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि सोमवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद कल्याणपुरा के समीप ग्राम ढेबरबड़ी में एक मकान में सो रहे पति-पत्नी व चार बच्चे की मलबे में दब जाने से हुई मौतों के बाद बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। Post navigation नशे मे धुत सिपाही का हंगामा ; युवक को पीटा , हुआ लाइन अटैच कृषि आदान विक्रता संघ ने सौंपा प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन