रितेश गुप्ता, थांदला स्थानीय दशहरा मैदान पर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। अवसर पर ध्वजारोहण विधायक वीरसिंह भूरिया द्वारा किया गया व राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान के उपरान्त मुख्यमंत्री के संदेश वाचन विधायक द्वारा किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। अवसर पर देहदान करने वाले समाजसेवी समरथमल तलेरा एवं सेवानिवृति के उपरान्त भी अपनी नि:शुल्क सेवा देने वाली समाजसेवी चन्द्रकला गार्डन का सम्मान किया गया व लोकसभा एवं विधानसभा के निर्विध्न संपन्न चुनाव हेतु कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में नपं अध्यक्ष बंटी डामोर, उपाध्यक्ष मनीष बघेल, अनुविभागीय अधिकारी आरएस बघेल, एसडीओपी एमएस गवली, तहसीलदार मधु नायक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नगीन शाह, चेनसिंग डामोर समेत पार्षद,जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल हक खान एवं राजेश वैद्य ने किया व आभार जनपद सीईओ आरसी हालु ने माना। ) Post navigation अणु पब्लिक स्कूल में नन्हें बच्चों को नवीन प्रवेश करवाकर मनाया ज्ञान पंचमी का महापर्व तेजाजी मंदिर पर 16वां अन्नकूट महोत्सव संपन्न