फिरोज खान@ आलीराजपुर मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भोपाल के आव्हान पर शासन की वादाखिलाफी और अपनी दो सूत्री मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम 4 सितंबर शुक्रवार को एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा। एसोसिएशन की जिला समिति के अध्यक्ष इंजीनियर आरडी राठौर के नेतृत्व में शासन की वादाखिलाफी और दो सूत्री मांगो जिसमें पहली संविदा उपयंत्रियों का नियमितीकरण और दूसरी जिन उपयंत्रियों को कार्यपालन यंत्री का वेतनमान मिल रहा है उन्हें सहायक यंत्री का पदनाम को लेकर संपूर्ण प्रदेश के साथ इंदौर में भी अध्यक्ष आरडी राठौर के नेतृत्व में 4 सितंबर को जिला स्तर पर कलेक्टर और 14 सितंबर को संभाग स्तर पर संभाग आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।यह जानकारी प्रांतीय प्रचार मंत्री इंजीनियर देवेंद्र अग्रवाल ने दी। Post navigation पूर्व विधायक स्व. वेस्ता पटेल की 17 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम अलीराजपुर जिले में 8 लोग हुए कोरोना संक्रमित : जोबट में फिर तीन नए कोरोना केस मिले