पीयूष चन्देल, आलीराजपुर

अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. वेस्ता पटेल (रावत) की 4 सितम्बर शुक्रवार को 17 वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर बोरखड़ स्थित पटेल निवास पर परिवार द्वारा सुबह 11 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया है। जहां पर स्व. वेस्ता दादा को श्रद्धांजलि देकर उन्हें श्रद्धांसुमन अर्पित किया जाएंगा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल, क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल, नपा अध्यक्ष सेना पटेल, बापू पटेल, दिलीप पटेल, अर्जुन रावत, बलराम रावत, राजू पटेल, पुष्पराज पटेल आदि ने जिले एवं क्षेत्र की जनता से उक्त कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है। पटेल परिवार ने आमजनो से कोविड-19 के दिशा निर्देश का पालन करने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *