फिरोज खान ब्यूरो चीफ अलीराजपुर/सुनील खेड़े, जोबट एमजीएम इंदौर की लैब में भेजे गए अलीराजपुर जिले के 8 लोगों के सेम्पल पॉजिटिव आए हैं जिनमें एमजी रोड उमराली नाका अलीराजपुर के 2 लोगों में 45 साल की महिला, 49 साल का शख्स, 42 वर्षीय महिला शामिल हैं कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वहीं उदयगढ़ कनास तड़वी फलिया खंडाला का 35 साल का ग्रामीण, उदयगढ़ कनास होली फलिया धामंदा की 21 साल की युवती, तो वहीं जोबट के तीन लोग जिनमें विकास कॉलोनी वार्ड 14 का 26 साल का युवक व 52 साल की महिला, वहीं जोबट के गांधी मार्ग वार्ड 2 की 35 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आए हैं। Post navigation मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन शासन की वादाखिलाफी व दो सूत्री मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम 4 सितंबर को कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन झाबुआ जिले में 36 कोरोना के नए केस मिले : राणापुर के 15 सबसे ज्यादा 15 लोग पॉजिटिव