झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- तहसील न्यायालय थांदला में मध्यस्थता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गयाए जिसमें अधिवक्ता संघ थांदला के समस्त अधिवक्तागण, अभियोजन अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, न्यायिक अधिकारी एवं पक्षकार उपस्थित हुए। मध्यस्थता के माध्यम से निराकरण होने वाले मामलों के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जिसमें समस्त अधिवक्ताओं ने अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण मध्यस्थता के माध्यम से कराये जाने के लिये सहमत हुए तथा 24 सितंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का समझौता में मामलों के निराकरण में सहयोग देने के लिए सहमत हुए। Post navigation शाउमावि रायपुरिया में छात्र संघ परिषद का हुआ गठन एयरटेल के टॉवर पर लगे दो एंटिना, उपभोक्ता हुए प्रसन्न